Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अब खुद भरें जनगणना फॉर्म, उपमुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल प्रक्रिया

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- डिजिटल तरीके से शुरू हो रहे स्व जनगणना कार्य की दी बधाई
- उपमुख्यमंत्री ने खुद भरे स्व जनगणना के फॉर्म

पटना, जनगणना 2027 के तहत होने वाले मकान सूची करण कार्य को लेकर हो रहे स्व-गणना के बारे में उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खुद डिजिटल तरीके से स्व-गणना फॉर्म भरा।
       
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्व गणना में नई टेक्नोलॉजी विकसित की गई है। यह बहुत अच्छा मॉडल प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले भी स्व गणना के कार्य होते थे, लेकिन यह नहीं था। यह नई प्रक्रिया शुरू की गई है यह बहुत अच्छा है। 

इसके पूर्व जनगणना अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को स्व गणना के बारे विस्तार से जानकारी दी और उन्हें बताया कि पहले इसके लिए प्रगणक आते थे। इस बार भी प्रगणक आएंगे, लेकिन लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह डिजिटल प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि लोग खुद डिजिटल तरीके से अपना डेटा भर सकें।