Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अब खेती बनेगी हाई-टेक! बिहार में पहली बार ग्रीन-टेक कॉनक्लेव

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- 21 से 23 मार्च तक पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग
- विभागीय मंत्री ने कहा, नई तकनीक की मदद से खेती में कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने के तरीके जान सकेंगे किसान
- मखाना विकास बोर्ड का कार्यालय दरभंगा या मुजफ्फरपुर में होगा, केंद्र सरकार तय करेगी कहां होगा इसका मुख्यालय 

पटना, बिहार के किसानों को बागवानी और उन्नत खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। खेती में इन दिनों हो रहे नवाचार एवं नए प्रयोगों से किसानों को रूबरू कराने के उदेश्य से बिहार में पहली बार ‘बिहार नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉनक्लेव-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। पटना स्थित ज्ञान भवन में 21 से 23 मार्च के बीच यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को दी।
     
श्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नर्सरी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक ऊपज प्राप्त करने से संबंधित कई तरीके किसानों को इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान बताए जाएंगे। यहां राष्ट्रीय और बिहार पैवेलियन में कृषि को उन्नत बनाने को लेकर हो रहे नए प्रयोगों को बताया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 8 संस्थान और बिहार में प्रगतिशील तकनीक के आधार पर खेती करने वाले 12 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चाणक्या हॉर्टि-पिच नाम से एक अलग पैवेलियन होगा, जिसमें कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन स्टार्ट-अप करने वालों को मौका दिया जाएगा। इनके उन्नत प्रयोगों से किसानों को खेती एवं बागवानी में नए प्रयोगों के बारे में जानकारी मिलेगी। 
     
मंत्री ने कहा कि बिहार की 76 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों की आमदनी को लगातार बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नई तकनीक की मदद से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के तरीके किसानों को बताए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सपना हर किसी की थाली में बिहार का व्यंजन पहुंचाने का है। यह सपना पूरा भी हो रहा है, लेकिन अब इससे आगे विदेशों तक बिहार के व्यंजन और कृषि उत्पादों को पहुंचाने की मुहिम में विभाग जुटा है। मुजफ्फरपुर की लीची, भागलपुर का जर्दालू आम, मखाना समेत अन्य कई उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। इससे इन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। नर्सरी में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। 

*मखाना विकास बोर्ड का दरभंगा या मुजफ्फरपुर में होगा कार्यालय*
कृषि मंत्री ने कहा कि मखाना विकास बोर्ड का कार्यालय दरभंगा या मुजफ्फरपुर में खोला जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। हालांकि इसका मुख्यालय कहां होगा, यह केंद्र तय करेगा। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के अलावा वियतनाम, मलेशिया समेत दूसरे कई देशों में मखाना की काफी मांग है। देश में मखाना के कुल उत्पादन का 70 से 80 फीसदी हिस्सा बिहार में होता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सुपरफूड को दुनिया तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान है। मखाना बोर्ड के गठन से इसका विकास होगा। इसकी खेती करने वाले किसानों को तकनीकी सामान भी दे रहे हैं, ताकि उन्हें इसमें तकलीफ नहीं हो। 

लीची की प्रोसेसिंग इकाई लगाने पर हो रहा विचार

मंत्री ने कहा कि बिहार में लीची की उन्नत प्रोसेसिंग इकाई लगाने पर विचार हो रहा है। इसे पीपीपी मोड पर लगाया जाएगा, ताकि लीची की पैकेजिंग सही तरीके से हो सके और इसे लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद मिले। इसकी पैकेजिंग यूनिट लगाने वाली इकाईयों को बिहार इंडस्ट्रियल प्रोमोशन पॉलिसी के तहत उचित सब्सिडी भी दी जाएगी। वर्तमान तकनीक के आधार पर लीची का सेल्फलाइन 30 दिन तक किया गया है। मेडागास्कर देश ने एक ऐसी तकनीक का इजात किया है, जिससे लीची की सेल्फलाइफ बढ़कर 45 दिन हो गई है। इस तकनीक को आयात करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ताकि इसे अपनाकर बिहार के किसानों को भी लाभ दिलाई जा सके। ऐसे यहां के वैज्ञानिक भी लगातार इस विषय पर शोध कर रहे हैं।
      
इस प्रेस वार्ता के दौरान उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।