Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अब घर बैठे घूमिए पटना जू, ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा जू का पूरा अनुभव

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

एक क्लिक में जंगल की दुनिया, गौरैया दिवस पर लॉन्च होगा पटना जू ऐप

- विश्व गौरैया दिवस पर पटना जू ऐप व वेबसाइट की होगी लॉचिंग 

- विश्व गौरैया दिवस के मौके पर बच्चों के बीच होगा प्री-घोसला डिस्ट्रीब्यूशन
- जू के 3डी थिएटर में 11:30 बजे कार्यक्रम होगा शुरू

पटना, अब दर्शक घर बैठे संजय गांधी जैविक उद्यान की सैर कर सकेंगे। दरअसल पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन विभाग शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस के मौके पर ऐप व वेबसाइट की लॉचिंग करने जा रहा है। जिससे पेड़, पौधे व जानवरों से लगाव रखने वाले लोग घर बैठे वेबसाइट या ऐप की मदद से पटना जू से जुड़ी तमाम नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे । इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस के रूप में पटना जू में खास आयोजन किया जाता है। इस बार विभाग की तरफ से जू के वेबसाइट व ऐप का विमोचन किया जायेगा। साथ ही गौरैया पक्षी की विशेषताओं की जानकारी दी जायेगी। 

गौरैया दिवस पर बच्चों के बीच प्री-घोसला डिस्ट्रीब्यूशन 

निदेशक पाटिल ने यह भी बताया कि गौरैया दिवस के मौके पर बच्चों के बीच प्री-घोसला का वितरण किया जायेगा। ताकि बच्चे अपने-अपने घरों में जाकर छोटे-छोट पक्षियों के लिए घोसला लगा सकें। उन्होंने कहा कि पटना जू प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी की कई दिनों से की जा रही थी। इसके संदर्भ में सरकारी व निजी स्कूलों में 12 मार्च से पेंटिंग व निबंधन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। बता दें कि पटना जू के 3डी थियेटर में 11:30 बजे कार्यक्रम को शुरू किया जायेगा।