Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमरावती यौन शोषण: फ्लैट बना अड्डा, 8 गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए यौन शोषण और वीडियो वायरल मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय अयान अहमद इस मामले का मुख्य आरोपी है, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था, उनके साथ यौन शोषण करता था और पूरी घटना का वीडियो बनाता था। बाद में वह वीडियो अन्य आरोपियों को भेजता था, जो उसे वायरल करते थे।

अमरावती के ग्रामीण एसपी विशाल आनंद ने बताया कि शहर का एक फ्लैट इस पूरे नेटवर्क का मुख्य अड्डा था, जहां कई वारदातों को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़ितों को कठोरा नाका क्षेत्र स्थित एक रेजिडेंसी फ्लैट में ले जाता था और इस फ्लैट के उपयोग के लिए हर बार अपने एक दोस्त को 500 रुपये देता था।

पुलिस ने फ्लैट मालिक और आरोपी के उस दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, चिखलदरा के एक हिल स्टेशन रिसॉर्ट और कुछ कैफे भी जांच के दायरे में आए हैं, जहां पीड़ितों को ले जाया गया था। पुलिस ने इन स्थानों का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं और तलाशी में एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क तथा टैबलेट भी बरामद किए गए हैं। इन सभी उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा सके।

अब तक पुलिस ने कई प्राथमिकी दर्ज की हैं और आठ पीड़ितों की पहचान की गई है। हालांकि, उनकी उम्र की पुष्टि अभी की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही 200 पीड़ितों की बात को भ्रामक बताया है।

एसपी विशाल आनंद ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक पहलू नहीं है और जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

इस बीच, परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के छह पुलिसकर्मियों को कंट्रोल रूम भेज दिया गया है और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है। आरोप है कि उन्होंने शुरुआती शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल SIT की टीमें मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई हैं।