Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिकी प्रतिबंधों पर समाधान नहीं तो इस्तीफ़ा दूंगी: सर्बियाई ऊर्जा मंत्री

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर l

सर्बिया की खनन एवं ऊर्जा मंत्री दुब्रावका येडोइविक-हैंडानोविच ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार रूसी-सर्बियाई कंपनी नाफ्तना इंडस्ट्रीया सर्बिये (NIS) पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने का कोई व्यावहारिक रास्ता नहीं खोज पाती है, तो वह अपने पद से इस्तीफ़ा देने को तैयार हैं।

मंत्री ने यह बात कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एनआईएस पर लगे प्रतिबंधों का असर सिर्फ उद्योग पर ही नहीं बल्कि आम नागरिकों के जीवन पर भी सीधा पड़ रहा है। सर्बिया की कई आवश्यक सेवाएँ—जैसे परिवहन, स्वास्थ्य, स्कूली सुविधाएँ और पुलिस विभाग—इंधन आपूर्ति पर निर्भर हैं।

मंत्री ने कहा; “यदि ऐसी स्थिति बनती है कि ऊर्जा मंत्रालय के नेतृत्व में हम इन प्रतिबंधों से निपटने का समाधान नहीं ढूंढ पाते, तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूँ। पान्चेवो की तेल रिफाइनरी के बिना हमारा जीवन सामान्य रूप से नहीं चल सकता। यह नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। ईंधन न हो तो न सिर्फ उद्योग, बल्कि स्कूल, अस्पताल, पुलिस और यहां तक कि बेकरी भी नहीं चल सकतीं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रही है और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से भी बातचीत जारी है।
एनआईएस कंपनी सर्बिया में पेट्रोलियम उत्पादों की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है और अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते इसके संचालन में कई चुनौतियाँ सामने आई हैं।

सरकार ने संकेत दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक आपूर्ति स्रोतों और कूटनीतिक बातचीत दोनों पर काम चल रहा है। हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि समाधान नहीं मिला तो वह अपने पद पर बने रहना उचित नहीं समझेंगी।