स्टेट डेस्क , आकाश अस्थाना ।
स्टार्टअप और नवाचार से बदलेगा बिहार, युवाओं पर भरोसा: श्रेयसी सिंह
- आईआईटी, पटना में इन्क्यूबेशन सेंटर की दसवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थी सूचना प्रावैधिकी मंत्री
- मंत्री ने कहा, मैं खेल की दुनिया से हूं, जहां जीत होती है या हारने पर मिलती है कोई नई सीख
- आईआईटी के साथ इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ एम्स, पटना व जेएचपीआईईजीओ के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
पटना, राज्य की सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं के युवाओं में प्रतिभा, संकल्प और नवाचार की अपार क्षमता है। बिहार के युवाओं को अबतक दुनिया केवल आईएएस और आईपीएस के रूप में देखती रही है जबकि आज बिहारी बच्चे टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं।
टेक्नोलॉजी में ‘बिहारी ब्रेन’ का जलवा
आईटी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह गुरुवार को आईआईटी, पटना के बिहटा स्थित कैम्पस में इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस मौके पर आईआईटी, पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर ने एम्स, पटना और जेएचपीआईईजीओ के साथ दो समझौता पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किये गए हैं।
आईआईटी, पटना में इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह बिहार सरकार राज्य में एक मजबूत स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार पारिस्थतिकी तंत्र विकसित कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें विचार से लेकर उत्पाद को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाना के लिए सभी जरुरी अवसंरचना, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। आईआईटी, पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह के समारोह राज्य के तकनीकी पारिस्थिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तकनीकी सुविधाओं को राज्य के हर घर तक पहुंचाने श्रेय जाता है।
बदल रहा बिहार, टेक्नोलॉजी में उभर रहा नया टैलेंट
उन्होंने कहा कि सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा राजधानी पटना के बिस्कोमान टावर में अत्याधुनिक स्टार्टअप कार्यस्थल विकसित किया गया है। जहां “प्लग एंड प्ले” आईटी इन्फ्रा स्ट्रक्चर के साथ कार्य करने की सुविधा उपलब्ध है। जबकि सॉफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क की स्थापना बिहार के दरभंगा और भागलपुर में भी की गई है। उन्होंने कहा कि मैं यहां उपस्थित सभी युवा नवप्रवर्तकों और उद्यमियों से आग्रह करती हूं कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निर्भीक होकर नवाचार करें और समाज की वास्तविक तकनीकी चुनौतियों के नए-नए समाधान विकसित करें। उन्होंने कहा कि आईआईटी, पटना में बिजनेस पार्क खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं खेल की दुनिया से आती हूं। जहां मैंने हारना नहीं सीखा है। खेल में केवल जीत या फिर अपनी हार से नई सीख मिलती है।
इस मौके पर आईआईटी, पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आईआईटी, पटना के प्रयासों के राज्य के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में इन्क्यूबेशन सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को जेएचपीआईईजीओ के कंट्री डायरेक्टर डॉ. अमित शाह और बीआरएसी के प्रबंध निदेशक जीतेन्द्र कुमार भी संबोधित किया।







