Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी; दो की मौत, 40 से अधिक घायल

मंगलवार को बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की शिकार हो गई। यह दुर्घटना इटावा ज़िले के सैफई थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 103 के पास हुई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे का कारण क्या रहा?
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते बस का नियंत्रण छूट गया, जिससे वह रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे।

मृतकों और घायलों की जानकारी;
मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला की पहचान नेपाल निवासी सईदा खातून के रूप में हुई है, जबकि पुरुष की पहचान दरभंगा के 55 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की तत्परता;
घटना की सूचना मिलते ही इटावा के जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और घटना की विस्तृत जानकारी ली।