Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पप्पू यादव पर FIR दर्ज

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग तय है। इसी बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव शुक्रवार को बाढ़ प्रभावितों से मिलने वैशाली के सहदेई प्रखंड स्थित गनियारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान पप्पू यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मौके पर वे बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद के तौर पर 2000 से 3000 रुपये नकद देते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुआ, जहां लिस्ट से नाम पुकारकर एक-एक व्यक्ति को रुपये दिए जा रहे थे।

पप्पू यादव ने मौके पर स्थानीय अधिकारियों से फोन पर बात कर कटाव पीड़ितों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सांसद के सामने अपनी परेशानियां रखीं, जिस पर उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रीय सांसद चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पर निशाना साधते हुए कहा कि “बड़े-बड़े नेता टिकट के चक्कर में लगे हैं, लेकिन कटाव पीड़ितों से मिलने का किसी को वक्त नहीं है।”

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी को फोन किया, लेकिन डीएम ने कॉल रिसीव नहीं किया। फिलहाल, इस घटना पर सवाल उठ रहे हैं कि आचार संहिता लागू होने के बाद खुलेआम नकद राशि बांटना क्या चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है या नहीं। इस पर अभी तक प्रशासन या आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।