Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आचार संहिता के पालन से ही मीडिया की विश्वसनीयता बढ़ती है: अशोक तिवारी

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के आयोजन में पत्रकार आचार संहिता सम्बन्धी एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महासंघ के सभाहल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सञ्चार माध्यमों से जुड़े पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम ओम प्रकाश खनाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अशोक तिवारी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि श्याम बञ्जारा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागी रहे। इसके अलावा केसी लामिछाने, दिपेन्द्र चौहान, शम्भु सुमन लगायत की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अतिथि अशोक तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता में आचार संहिता का पालन अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सञ्चार माध्यमों के प्रति जनविश्वास बनाए रखने के लिए सत्य, निष्पक्ष और जिम्मेवार समाचार सम्प्रेषण अनिवार्य है। पत्रकारों को समाज के प्रति उत्तरदायी होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते सूचना प्रवाह के साथ पत्रकारिता में चुनौतियाँ भी बढ़ती जा रही हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश खनाल ने पत्रकारों की क्षमता अभिवृद्धि तथा पेशागत मर्यादा कायम रखने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावकारी होने की बात कही। उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र को मर्यादित, विश्वसनीय और उत्तरदायी बनाने के लिए निरन्तर प्रशिक्षण तथा संवाद आवश्यक रहने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पत्रकारिता में पालन किए जाने वाले आचार संहिता, जिम्मेवार समाचार सम्प्रेषण, सञ्चार माध्यमों की विश्वसनीयता तथा पत्रकारों की पेशागत मर्यादा सम्बन्धी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक केसी लामिछाने ने पत्रकार आचार संहिता के व्यवहारिक पक्ष, समाचार सम्पादन में अपनाई जाने वाली सावधानियाँ तथा वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों पर सहजीकरण किया। उन्होंने पत्रकारिता में सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सहभागी पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्रकारिता को और अधिक मर्यादित, जिम्मेवार तथा प्रभावकारी बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग पहुँचाएंगे।