लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों ने 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. इस संबंध में पंचायत सचिवों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी को लिखित सूचना दी गई है.
पंचायत सचिवों ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में वे 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में शामिल पंचायत सचिवों में मुकेश कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, श्रीराम, रंजन कुमार सुमन, मो. दिलशाद, खुशबू कुमारी एवं पप्पू कुमार समेत अन्य शामिल हैं. सभी ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर हड़ताल की सूचना प्रशासन को सौंपी है.







