Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आतंक पर सेना प्रमुख की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

विदेशडेस्क ,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि वह आतंकियों को समर्थन देना बंद नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाए रखना चाहता है या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है।

मानकेशॉ सेंटर में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि यदि भविष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी स्थिति फिर उत्पन्न होती है तो भारतीय सेना की रणनीति क्या होगी। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यदि लगातार आतंकवादियों को शरण देता रहा और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा, तो भारत निर्णायक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

सेना प्रमुख की इस टिप्पणी को भारत की ओर से पाकिस्तान को दी गई एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की सहनशीलता अब सीमित हो चुकी है और किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने अपने पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सेना किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीमा पार आतंकी गतिविधियों और क्षेत्रीय तनाव को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।