Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आधी रात से देश में महिला आरक्षण कानून प्रभावी, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी

संसद के भीतर महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर जारी तीखी बहस और सियासी घमासान के बीच, केंद्र सरकार ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। सरकार ने 'महिला आरक्षण अधिनियम-2023' को बीती आधी रात से देश भर में लागू कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

यह कानून लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त करता है। जहाँ एक ओर इसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अधिसूचना की टाइमिंग ने विपक्ष को हैरान कर दिया है। आज शाम 4 बजे इस मुद्दे पर संसद में मतदान होना प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले ही कानून के लागू होने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी करने के पीछे कुछ “तकनीकी कारण” हैं। हालांकि, इन कारणों का विस्तृत विवरण फिलहाल साझा नहीं किया गया है।

भले ही कानून आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है, लेकिन धरातल पर इसका प्रभाव तत्काल नहीं दिखेगा।सरकारी सूत्रों के अनुसार, महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान अगली जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन  प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू किया जाएगा।

महिला आरक्षण कानून का अधिसूचित होना भारतीय लोकतंत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत हैं। हालांकि, इसके वास्तविक प्रभाव को देखने के लिए अभी देश को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।