Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आरपीएफ ने दिखाया ईमानदारी का उदाहरण, महिला यात्री को लौटाया छूटा मोबाइल

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 11123 के कोच संख्या B-2 की बर्थ नंबर 09 और 12 पर यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल ट्रेन में ही छूट गया है। सूचना मिलते ही मैरवा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित कोच की जांच कर मोबाइल बरामद किया। बाद में मोबाइल को आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट सीवान भेज दिया गया।

कुछ समय बाद एक महिला, श्रीमती रामवती देवी, पत्नी रमेश सिंह चौहान, निवासी आवास विकास नंबर-03, सेक्टर-S, कानपुर, आरपीएफ पोस्ट सीवान पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने "रेल मदद" ऐप पर अपने मोबाइल के छूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यापन के दौरान जब उनसे मोबाइल का पैटर्न लॉक और उसमें सेव नंबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सही जानकारी दी। पूरी तरह संतुष्ट होने पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सिंह ने मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया। महिला यात्री ने बताया कि मोबाइल की कीमत लगभग 12,000 रुपये है। अपना मोबाइल वापस पाकर वे बेहद खुश हुईं और आरपीएफ की ईमानदारी व तत्परता की जमकर सराहना की।

आरपीएफ के इस कार्य ने न केवल विभाग की साख बढ़ाई, बल्कि यात्रियों के मन में रेलवे सुरक्षा बल के प्रति विश्वास भी मजबूत किया।