लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दारौंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम सारण जिले के रसूलपुर बाजार में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी निवासी धीरज कुमार यादव के रूप में हुई है।
इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा थाना कांड संख्या 365/2025 में वांछित आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसूलपुर बाजार से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।







