लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम में जिन छात्र-छात्राओं के अच्छे अंक आए हैं। उनके परिजन फूल नहीं समा रहे है। परिवार वाले, स्थानीय लोग, व परिचित उन बच्चों को बधाइयां दे रहे हैं। बच्चों की उपलब्धि पर स्थानीय लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल का इंटर कॉलेज बगौरा की छात्रा व बगौरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता की पुत्री सलोनो कुमारी ने 432 अंक लाकर परिवार के साथ-साथ स्कूल का भी नाम रौशन किया है। इसी स्कूल के हिमांशु कुमार राम 422 अंक, आशीष कुमार शाह 418 अंक, गोलू कुमार 408 अंक, संध्या कुमारी ने 419 अंक लाकर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है।







