Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो-2026: तकनीक के क्षेत्र में बिहार की वैश्विक दस्तक

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना

पूर्वोत्तर भारत का टेक हब बनने की ओर बिहार, एआई समिट में बढ़ता कदम

20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक देशों के मंत्रिगण भी लेंगे समिट में भाग
5 दिवसीय समिट में 100 से भी अधिक टेक कंपनियां के सीईओ व 135 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि कर रहे हैं शिरकत 

पटना, देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को शुरू हुए दुनिया की सबसे बड़ी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो-2026 में बिहार के इनोवेटर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुडी दुनिया की बड़ी कंपनियों से रूबरू हो रहे हैं। इस समिट में बिहार सरकार के साथ दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के अलावा आईआईटी, पटना के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। 

इस पांच दिवसीय समिट में 100 से भी अधिक टेक कंपनियां के सीईओ के साथ 135 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इतना ही नहीं, 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक देशों के मंत्रीगण इस समिट में शिरकत कर रहे हैं। विदित हो कि बिहार सरकार ने पिछले दिनों बिहार जीसीसी पॉलिसी, 2026 और बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026 को अपनी मंजूरी दी है। ताकि बिहार पूर्वोत्तर भारत के टेक हब के रूप में दुनिया में अपनी नई पहचान स्थापित कर सके।

बिहार को पूर्वोत्तर भारत का टेक हब बनाने के लिए बिहार सरकार ने कई बड़ी पहल की है जिसमें बिहार एआई मिशन के अंतर्गत मेगा एआई कोर ऑफ इंजीनियरिंग की घोषणा, उद्योग साझेदार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर, शैक्षणिक साझेदार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर, प्रमुख निवेशकों के साथ निवेश आशय पत्र पर हस्ताक्षर, राज्य नीतियों का अनावरण, बिहार जीसीसी नीति 2026, बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026 का अनावरण और आईआईटी पटना में अनुसंधान पार्क की स्थापना आदि शामिल हैं। 

सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मैं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया इकोसिस्टम को धन्यवाद देती हूं। ताकि उन्होंने बिहार को यह राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया है, जो प्रौद्योगिकी, नीति और विकास का एक संगम है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो केवल नवाचारों के प्रदर्शन को लेकर नहीं है बल्कि यह भारत के भविष्य को लेकर विकास के नए रास्ते बनाएगा। बिहार को यहां एक दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि नेतृत्व करने के लिए तैयार राज्य के रूप में खड़े होने का अवसर मिल रहा है।
बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह भारत एआई के क्षेत्र में ग्लोबल एजेंडा सेटर के रूप में उभर रहा है, वैसे ही बिहार भी पूर्वोत्तर भारत में टेक हब के रूप में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार जीसीसी नीति, सेमी कंडक्टर नीति और अपनी आईटी नीति को लेकर आया है, उससे दुनिया भर की टेक कंपनियों की रुचि बिहार में बढ़ने लगी है।  
इस सम्मेलन में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। इस मौके पर बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के साथ-साथ बिहार के कई माननीय सांसदों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी मौजूदगी होने वाली है।  बता दें कि  'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026' में बिहार पैवेलियन को भारत मंडपम के हॉल 5-एफ में स्टाल संख्या 8 और 12 में स्थापित किया गया है।