Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंडोनेशिया में एशियन तलवारबाजी के लिए केशर राज का भारतीय टीम में चयन

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने केशर को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

पूर्वी चंपारण: चंपारण की बेटी केशर राज ने अपनी मेहनत और फौलादी इरादों से अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में एक नया मुकाम हासिल किया है। आगामी 18 से 27 फरवरी तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित होने वाली 'कैडेट एशियन तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता 2026' के लिए केशर राज का चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है। केशर की इस उपलब्धि ने न केवल उनके जिले, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने केशर राज से मुलाकात कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

केशर का भारतीय टीम में चयन उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। हाल ही में आयोजित कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2025-26 के बालिका वर्ग में उन्होंने 'फॉयल स्पर्धा' के दौरान अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर भारतीय तलवारबाजी संघ ने उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। मोतिहारी की रहने वाली केशर वर्तमान में जीवन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए वह 'खेलो इंडिया स्कीम' के तहत आमी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI), पुणे में कड़ा प्रशिक्षण ले रही हैं।

खेल के मैदान में केशर का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है। इससे पहले वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित 'एशिया कैडेट कप' में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आज जब वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं, तो जिलाधिकारी ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में केशर की इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी उनकी स्वर्णिम सफलता की कामना कर रहे हैं।