Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंस्टाग्राम के दोस्ती से हवस के शिकार तक, तीन दोस्तों ने...

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

गाजियाबाद के मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी।

​मामला तब सामने आया जब लड़की के पिता ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब किशोरी को बरामद कर उससे पूछताछ की, तो पता चला कि उसके साथ गैंगरेप भी हुआ था। इसके बाद, पुलिस ने अपहरण के मामले में पॉक्सो (POCSO) और दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं और आरोपियों को जेल भेज दिया।

​पीड़ित लड़की कक्षा 12 की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में उनकी दोस्ती और मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

​अपहरण के बाद, तीनों आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। जब दो दिन तक लड़की घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने थाने में शिकायत की।

​पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य जानकारियों की मदद से लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोदीनगर ने अपहरण के मुकदमे में ही पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से हैं। नीरज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का, कुलदीप उत्तर प्रदेश के हरदोई का और रोहित मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।