Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपभोक्ता हित संरक्षण मंच की शिकायत पर कलश मिल्क में छापा

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: कलश मिल्क इंडस्ट्रीज में अनुगमन टीम ने छापा मारते हुए विभिन्न मानकों के उल्लंघन का खुलासा किया है। पर्सा जिले के पकाहा मैनपुर गाउँपालिका–01 , धोरे स्थित इस दुग्ध उद्योग में उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की गई।

दूध एवं उससे उत्पादित पदार्थों का उत्पादन करने वाले इस उद्योग में दूध, आइसक्रीम, घी, खोवा तथा पनीर का उत्पादन किया जा रहा था। अनुगमन के दौरान उद्योग द्वारा “दुग्ध तथा दूध पदार्थ उत्पादन स्वच्छता एवं गुणस्तर निर्देशिका– 2018 ” के अनुसार आवश्यक मापदंड पूरा नहीं किए जाने की बात सामने आई।अनुगमन टोली के अनुसार उद्योग परिसर में साफ-सफाई की कमी, उपयोग में लाए जा रहे मशीनों की जर्जर अवस्था तथा आवश्यक दस्तावेज अद्यावधिक नहीं पाए गए। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रत्यक्ष असर डालने वाली इन कमियों को गंभीर मानते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए तथा जुर्माना भी लगाया गया।जांच के बाद उद्योग को लिखित निर्देश जारी करते हुए २४ घंटे के भीतर सभी आवश्यक कागजात सहित संबंधित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। साथ ही “दुग्ध तथा दूध पदार्थ उत्पादन स्वच्छता एवं गुणस्तर निर्देशिका– 2018 ” के अनुरूप आवश्यक मानक पूरा न करने के कारणों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

अन्यथा खाद्य ऐन एवं नियमावली के अनुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।अनुगमन टोली ने व्यवसायियों से स्वच्छता और गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने की अपील करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर ध्यान देने को कहा है। मापदंडों का पालन नहीं करने पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। अनुगमन टोली में वाणिज्य, आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण कार्यालय वीरगंज के मधुलेश प्रसाद साह, खाद्य प्रविधि तथा गुण नियंत्रण कार्यालय के श्रवण कुमार साह, जिला प्रशासन कार्यालय के सोनुराज साह कानु, उपभोक्ता हित संरक्षण मंच के सदस्य प्रकाश कुमार साह, धोरे वडा कार्यालय के राजु बाबू कुमार मेहता तथा पत्रकार अभिलाष गुप्ता सहित अन्य की सहभागिता रही।
अनुगमन टोली ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से सीधे जुड़े खाद्य उद्योगों एवं व्यवसायों पर भविष्य में भी निरंतर निगरानी और अनुगमन जारी रखने की बात कही है।