Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऋषि कपूर ने खरीदा था फिल्म बॉबी के लिए अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

ऋषि कपूर ने खरीदा था फिल्म बॉबी के लिए अवॉर्ड

मुंबई l पुण्यतिथि 30 अप्रैल के अवसर पर मुंबई में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया गया। हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में इस अवॉर्ड से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया था कि यह अवॉर्ड उन्होंने पैसे देकर खरीदा था, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी थी।

4 सितंबर 1952 को मुंबई में जन्मे ऋषि कपूर को अभिनय विरासत में मिला था। उनके पिता राज कपूर भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण ऋषि कपूर का रुझान भी बचपन से ही अभिनय की ओर हो गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म मेरा नाम जोकर से की, जो 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

ऋषि कपूर ने बॉबी (1973) से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया, जिसमें उनकी जोड़ी डिंपल कपाड़िया के साथ दर्शकों को बेहद पसंद आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और ऋषि कपूर को रातों-रात स्टार बना दिया। अपनी आत्मकथा में उन्होंने बताया कि उस दौर में अवॉर्ड पाने के लिए लॉबिंग आम बात थी और उन्होंने भी उसी का सहारा लिया।

ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं और रोमांटिक हीरो के रूप में खास पहचान बनाई। 30 अप्रैल 2020 को उनके निधन के बाद भी उनकी फिल्मों और किस्सों के जरिए वे आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।