Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एआई युग में तकनीक से जुड़ेंगी बिहार की शिक्षा:मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- शिक्षा विभाग और एक्स्ट्रा-सी के बीच हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
- क्रॉसवर्ड आधारित शिक्षण पद्धति से बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पटना, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि डिजिटल युग और कृत्रिम मेधा (एआई) के इस दौर में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना अनिवार्य है। एक्स्ट्रा-सी जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इनके माध्यम से प्रौद्योगिकी एवं अध्ययन के बीच एक स्वस्थ संतुलन स्थापित किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री बुधवार को विभाग के मदन मोहन सभागार में आयोजित विशेष समझौता ज्ञापन हस्‍ताक्षर समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व शिक्षा विभाग और शैक्षणिक नवाचार क्षेत्र में कार्यरत संस्था एक्स्ट्रा-सी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। 

शिक्षा मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि इस एमओयू के सुचारु क्रियान्वयन हेतु विभाग की ओर से एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 7 लाख 60 हजार से अधिक विद्यालय हैं और विभाग बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए इस पहल में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। इस पहल के अंतर्गत बिहार के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक मुख्य रूप से लाभार्थी होंगे। शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे क्रॉसवर्ड आधारित शिक्षण पद्धति को प्रभावी रूप से कक्षा-शिक्षण में समाहित कर सकें। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान करेगी।
      
अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन बिहार के विद्यालयी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। उन्होंने इस पहल को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में नवाचार की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। एक्स्ट्रा-सी के प्रमुख श्री अमिताभ रंजन ने बताया कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉसवर्ड आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को क्रॉसवर्ड को एक प्रभावी लर्निंग टूल के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह संस्था सीबीएसई और एआईसीटीई जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों की शब्दावली, तार्किक क्षमता एवं समस्या-समाधान कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
    
प्राथमिक शिक्षा के निदेशक श्री विक्रम विरकर ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा विभाग में हो रहे नवाचारों के प्रति शिक्षा मंत्री तथा अपर मुख्य सचिव के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन की सराहना की।