स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना
होली से पहले जारी हुई सख़्त एडवाइजरी? जानिए तारों के नीचे होलिका जलाने का खतरा*
-ट्रांसफॉर्मर, हाईटेंशन खंभे या लाइन के नीचे होलिका नहीं जलाने की सलाह जारी
-होली में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी पूरी सुरक्षा मानकों का रखा जायेगा ख्याल
-बिजली समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन करें दूर होगी परेशानी
पटना होली में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनियों ने तैयारी पूरी कर ली है। हर साल की तरह इस साल भी हर इलाके के लिए फ्यूज कॉल सेंटर पर बिजलीकर्मी तैनात होंगे। ताकि किसी प्रकार की बिजली संबंधित परेशानी हो तो उपभोक्ता 1912 नंबर पर फोन करके अपने परेशानी दूर कर सकते हैं। इस संबंद्ध में अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने बताया कि होलिका दहन में बिजली कंपनी के तरफ से एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसमें हाईटेंशन तारों के नीचे होलिका दहन का आयोजन न करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी निगरानी के लिए शिफ्टों में पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी।
निर्बाध बिजली व सुरक्षा मानकों का रखें ख्याल
पटना बिजली सप्लाई यूनिट के जीएम श्री दिलीप सिंह ने कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिजली अभियंताओं के साथ लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सुरक्षा मानकों का भी ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी गयी है। होलिका में जलने वाले सामग्री से निकलने वाली आग की लपटों से तारों और बिजली केबल के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं उत्पन्न हो सकती है।







