Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

“एक मौका दो, नौकरी पक्की”: मुंगेर में तेजस्वी का वादा

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

मुंगेर में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और जिले की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर निशाना साधा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से महागठबंधन को जीताने की अपील की।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के चरवाहा स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी, तो हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “एक मौका दीजिएगा तो नौकरी पक्की मिलेगी।” उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो मुंगेर की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही टोपो लैंड और खास महाल की समस्या खत्म कर दी जाएगी। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दों पर उन्होंने एनडीए सरकार को घेरा।

युवाओं को रोजगार और विकास की नई दिशा

उन्होंने कहा कि बिहार लंबे समय से बेरोजगारी, पलायन और महंगाई से जूझ रहा है। महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य को विकास की नई दिशा मिलेगी। तेजस्वी ने मंच से कहा कि मुंगेर से राजद प्रत्याशी मुकेश यादव, तारापुर से अरुण कुमार और जमालपुर से महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र तांती को विधानसभा भेजें। उन्होंने कहा, “जब ये तीनों विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेंगे, तभी तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा। आप लोग हमें मुख्यमंत्री बनाइएगा न।” सभा में भारी भीड़ उमड़ी रही।

लोगों के जोश को देखकर तेजस्वी ने कहा कि यह जनसैलाब बताता है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता विकास, रोजगार और न्याय के नाम पर वोट देगी। तेजस्वी ने विश्वास जताया कि महागठबंधन की जीत तय है और बिहार में जनता का राज स्थापित होगा। सभा में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।