Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एकता कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र को बताया मिसाल, बोलीं — “इनकी मेहनत ने इंडस्ट्री को संभाल रखा है”

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अपने पिता व दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों कलाकारों की मेहनत, अनुशासन और लगातार काम करने की आदत ने फिल्म इंडस्ट्री की व्यावसायिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा है। 

दरअसल, एकता कपूर इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एकता कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दोनों में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों का अनुशासन, निर्माता के विजन पर भरोसा और काम के प्रति समर्पण इंडस्ट्री के लिए प्रेरणादायक है। 

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कलाकारों की जरूरत होती है, जो लगातार काम करें। उनके अनुसार, बड़े निर्देशकों के साथ कभी-कभार फिल्में करना इंडस्ट्री के केवल एक हिस्से को फायदा पहुंचाता है, लेकिन नियमित रूप से काम करने वाले कलाकार पूरी इंडस्ट्री में रोजगार और अवसर पैदा करते हैं। 

एकता कपूर ने खास तौर पर अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े से लेकर मिड-साइज निर्माताओं तक सभी को काम करने का मौका दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि अक्षय कुमार साल में कई फिल्में क्यों करते हैं, लेकिन इसी वजह से इंडस्ट्री का कामकाज और व्यावसायिक ढांचा मजबूत बना रहता है। 

फिल्म भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।