Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एशियन बॉक्सिंग में भारतीय बेटियों ने फाइनल में मारी बाजी

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

ताशकंद। एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ भार वर्गों में फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार खेल दिखाकर एशिया की मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती दी। इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से स्वर्ण पदकों की उम्मीद और बढ़ गई है।

30-33 किलोग्राम वर्ग में अक्षिता ने कजाकिस्तान की आयाझान मरात को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट (RSC) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 35 किलोग्राम वर्ग में जिया को किर्गिस्तान की मलिका मोल्दोगाजीएवा के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

37 किलोग्राम वर्ग में अंजी ने उज्बेकिस्तान की सर्विनोज रिस्कुलोवा को 5-0 से हराया, जबकि 40 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने कजाकिस्तान की डायना मेंडिगारायेवा को एकतरफा मुकाबले में मात दी। 43 किलोग्राम वर्ग में तन्वी ने भी कजाकिस्तान की सेजिम नुरलुबेक को दूसरे राउंड में RSC से हराया।

46 किलोग्राम वर्ग में हंशिका अत्री ने कोरिया की यूहुई चेओन को पहले राउंड में हराकर शानदार जीत दर्ज की। 58 किलोग्राम वर्ग में सुनैना और 61 किलोग्राम वर्ग में भूमिका ने भी प्रभावशाली जीत हासिल की। 64 किलोग्राम वर्ग में तन्नवी ने कजाकिस्तान की यास्मिन जौतखानोवा को 4-1 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

हालांकि कुछ मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना भी करना पड़ा। खुशी राणा, कनिष्का, आश्वी और मानवी अपने-अपने वर्गों में जीत दर्ज नहीं कर सकीं। इसके बावजूद भारतीय टीम का कुल प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां भारतीय मुक्केबाज स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी।