लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान स्टेशन पर स.उ.नि मयंक भूषण तिवारी बतौर, पाली प्रभारी रे.सु.ब. पोस्ट तैनात था, जिस दौरान DSCR/BSB से यह सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 14006 Dn के इंजन से दूसरे कोच में ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ कांस्टेबल रामाश्रय यादव के पास लड्डू गोपाल की मूर्ति है, जिसके लिए रेल मदद पोर्टल पर सहायता की माँग की गई है (रेल मदद संदर्भ संख्या: 202651304214 है।
सूचना मिलते ही गाड़ी के सीवान आगमन पर उक्त की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक प्राप्त कर आर.पी.एफ. पोस्ट के रोजनामचा कक्ष में सुरक्षित रखा गया। इस संबंध में DSCR/BSB को तथा उक्त मोबाइल नंबर के धारक श्री शिवेश नाथ त्रिपाठी (पुत्र श्री ओम प्रकाश नाथ त्रिपाठी, निवासी ग्राम नदौली, थाना लार टाउन, जिला देवरिया) जिन्होंने इस प्रतिमा के लिए रेल मदद की मांग 139 पोर्टल पर की थी, को सूचित किया गया। श्री त्रिपाठी स्वयं पोस्ट पर उपस्थित हुए और अपने आधार कार्ड द्वारा पहचान सत्यापित कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन श्वेतिमा मिश्रा, जो आनंद विहार से लार रोड तक गाड़ी संख्या 14006 में यात्रा कर रही थीं, उतरते समय भूलवश पीतल की यह प्रतिमा कोच संख्या S-4 में ही छोड़ गई थीं।
उनकी बहन श्वेतिमा मिश्रा के यात्रा टिकट और उनके पहचान के सत्यापन, तथा उनकी बहन के मोबाईल पर वार्ता कर उनसे सहमति प्राप्त करने के उपरांत, "ऑपरेशन अमानत" के तहत रोजनामचा लेखन कर उक्त लड्डू गोपाल की प्रतिमा (प्लास्टिक की टोकरी सहित) भौतिक मूल्य रूपये 1000/ जबकि भावनात्मक मूल्य अनमोल, को गवाह कांस्टेबल सुभाष यादव रोजनामचा लेखक, रेलवे सुरक्षा बल सिवान की उपस्थिति में श्री शिवेश नाथ त्रिपाठी उपरोक्त को सम्मानपूर्वक सुपुर्द कर दिया गया।
अपने लड्डू गोपाल की अतिप्रिय मूर्ति को वापस पाकर आपार खुशी तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं भारतीय रेल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ।







