Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद

विदेश डेस्क, मुस्कान सिंह।

  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद देने की बात चीन ने पहली बार मानी
  • सैन्य संघर्ष के दौरान पाक वायुसेना को दी गई थी ऑन-साइट सहायता, चीनी इंजीनियर का बड़ा खुलासा

बीजिंग। चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव में उसने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में झांग हेंग ने बताया कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान उन्हें पाकिस्तान वायुसेना को “ऑन-साइट तकनीकी सहायता” देने के लिए तैनात किया गया था। झांग हेंग चीन की सरकारी रक्षा कंपनी एवीआईसी यानी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना से जुड़े हैं। यह वही कंपनी है जो चीन के आधुनिक लड़ाकू विमानों, ड्रोन और कई सैन्य तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की एयर डिफेंस और सैन्य तकनीकी सिस्टम को सक्रिय रखने के लिए चीनी विशेषज्ञ लगातार काम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर थीं। इसी बीच चीन की ओर से पाकिस्तान को तकनीकी सहयोग दिए जाने की बात अब पहली बार आधिकारिक तौर पर सामने आई है।
हालांकि, चीन की सरकार ने इस बयान के बाद कोई अलग विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञ इसे दक्षिण एशिया की रणनीतिक राजनीति में बड़ा संकेत मान रहे हैं। जानकारों का कहना है कि चीन और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से सैन्य सहयोग रहा है, लेकिन इस तरह किसी सैन्य संघर्ष के दौरान सीधे तकनीकी सहयोग की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इससे भारत-चीन-पाकिस्तान के त्रिकोणीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय सुरक्षा, सीमा विवाद और रक्षा साझेदारी को लेकर एशिया में पहले से तनाव बना हुआ है।
फिलहाल, इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले दिनों में भारत की ओर से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना जताई जा रही है।