Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण, पुलिस का बड़ा एक्शन

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली व झारखंड की लड़कियाँ रेस्क्यू; मिशन "आवाज़ दो" के तहत बड़ी कार्रवाई

सारण, बिहार: बिहार के सारण जिले में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न थानों में छापेमारी कर 17 किशोरियों को मुक्त कराया और आधा दर्जन से अधिक संचालकों को हिरासत में लिया। अब तक 162 किशोरियों को बचाया जा चुका है।

सारण जिले में नाबालिग किशोरियों के शोषण को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को महिला थाना पुलिस टीम ने मशरक, पानापुर और इसुआपुर क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर छापेमारी कर 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। ये लड़कियाँ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, झारखंड और बिहार की रहने वाली हैं। वरिष्ठ एसपी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर की गई। मिशन "आवाज़ दो" के तहत अब तक कुल 162 किशोरियों को मुक्त कराया गया है और 56 लोगों को जेल भेजा गया है।

ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ 21 मामले दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि लड़कियों से जबरन नाच करवाया जाता था और उन्हें विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित भी किया जाता था। पुलिस टीम ग्राहक बनकर ऑर्केस्ट्रा में जाती थी और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता था। सभी किशोरियों को उनके परिजनों के साथ मिलवाया जा रहा है।