Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

करिश्मा कपूर के पूर्व पति की 53 साल में हार्ट अटैक से मौत

श्रेयांश पराशर | 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में खेल के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। 53 वर्षीय संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह हादसा इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में उस वक्त हुआ जब वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान ही अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे मैदान पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय कपूर, करिश्मा कपूर के पहले पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे – बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।

संजय कपूर के निधन की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस दुखद घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

संजय कपूर के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई लोग इस खबर से हैरान हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।