Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कर्नाटक: अश्लील वीडियो कांड में DGP सस्पेंड

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: कर्नाटक में सामने आए अश्लील वीडियो कांड के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

वीडियो वायरल होने के साथ ही राज्य की सियासत और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा, जिसके बाद रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, राव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए वीडियो को फर्जी करार दिया है।

गृह मंत्री से मिलने की कोशिश

विवाद के बीच रामचंद्र राव ने कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मुलाकात की कोशिश भी की, लेकिन उनसे भेंट नहीं हो सकी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पूरी साजिश उन्हें बदनाम करने के लिए रची गई है और वायरल वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।

कार्यालय में रिकॉर्ड हुए वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, वायरल क्लिप्स कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं। वीडियो में एक क्लिप में राव वर्दी में कार्यालय में महिला के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी क्लिप में वे सिविल ड्रेस में दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब एक साल पुराने हो सकते हैं, हालांकि इनके सामने आने का समय अभी भी सवालों के घेरे में है।

पहले से विवादों से रहा है नाता

रामचंद्र राव का नाम इससे पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। वे अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं, जिन्हें मार्च 2025 में सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि रान्या ने अपने पिता के पद का गलत फायदा उठाया। अब नए विवाद ने राव की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सरकार ने फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच आगे जारी रहने की बात कही जा रही है।