Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कर्पूरी ग्राम से मोदी का बिगुल, बिहार में चुनावी हुंकार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के कर्पूरी ग्राम से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली पर होने वाली इस रैली में मंच पर दस प्रत्याशियों की मौजूदगी की संभावना है। पीएम मोदी बिहार में एनडीए के समर्थन में वोट मांगेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतिपिछड़ा वर्ग के 37 प्रतिशत वोट बैंक को साधने के उद्देश्य से करेंगे। मिथिलांचल में एनडीए का लक्ष्य पचपनियां (पांच जातियों वाले) वोट बैंक को मजबूत करना है। बिहार की राजनीति में अतिपिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभाता है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री भारत रत्न जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के गांव से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

वे जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और इसके बाद राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गृह जिले बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एनडीए की ओर से दोनों सभाओं में 10-10 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मंच पर उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य शीर्ष नेता भी जनसमूह को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी, लोजपा (रामविलास) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली सभा दोपहर एक बजे कर्पूरी ग्राम में और दूसरी दो बजे बेगूसराय के हवाई अड्डा मैदान में होगी।

मिथिलांचल में एनडीए की नई रणनीति

प्रधानमंत्री की दोनों जनसभाओं का उद्देश्य सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए एनडीए का विस्तार करना है। विशेषकर मिथिलांचल में 2020 के विधानसभा चुनाव में जीती हुई सीटों को बरकरार रखना और महागठबंधन से फिसली सीटों को वापस पाना लक्ष्य है। वर्तमान में समस्तीपुर जिले में एनडीए और महागठबंधन के बीच बराबरी की स्थिति है, जबकि बेगूसराय की सात में से केवल तीन सीटें एनडीए के पास हैं। ऐसे में भाजपा और सहयोगी दलों की कोशिश खोई हुई सीटों को वापस लाने की है। एनडीए नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की जनसभा मतदाताओं पर गहरा असर डालेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी।

अमित शाह की भी आज दो जनसभाएं

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सिवान में और दूसरी बक्सर विधानसभा क्षेत्र में होगी। सिवान से भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बक्सर से आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए पार्टी की निगाहें इन दोनों सीटों पर खास तौर पर टिकी हैं।