Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल मिशन, गहलोत-वेणुगोपाल-माकन पटना में सक्रिय

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल की मुहिम तेज कर दी है। अशोक गहलोत, के.सी. वेणुगोपाल और अजय माकन पटना पहुंचे हैं। उनका मकसद महागठबंधन सहयोगियों से तालमेल बनाना और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को शांत करना है। फोकस सीट बंटवारे पर सहमति और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर है।

विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष और अंदरूनी मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहे। जिलों में नेता-कार्यकर्ता खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। इसी हालात को काबू में करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने पहल की है। बिहार चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख अजय माकन शनिवार देर शाम पटना पहुंचे। तीनों नेता सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नहीं गए, बल्कि वार रूम में देर रात तक रणनीति पर चर्चा करते रहे।

नेताओं में बढ़ती खींचतान से बढ़ी चिंता

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व और असंतुष्ट नेताओं के बीच बढ़ती दूरियां आलाकमान के लिए चिंता का कारण बन गई हैं। कई जिलाध्यक्षों और पूर्व विधायकों ने टिकट वितरण में मनमानी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसी वजह से पार्टी के शीर्ष नेता खुद मोर्चा संभालने उतरे हैं।

जिलों से मंगवाई गई रिपोर्ट

गहलोत, वेणुगोपाल और माकन ने देर रात वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जिलावार रिपोर्ट तलब की। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से आए नेता जल्द ही बागी और नाराज उम्मीदवारों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनेंगे। कांग्रेस आलाकमान चुनाव से पहले किसी भी तरह की दरार से बचना चाहता है। लक्ष्य यह है कि छठ पूजा के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभाओं से पहले एकजुटता का संदेश दिया जाए, ताकि कांग्रेस मैदान में मजबूती से उतर सके।

इन वरिष्ठ नेताओं की कोशिशों का असर आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल, आलाकमान ने हालात को भांपते हुए बड़े नेताओं को मिशन पर भेज दिया है, और उन्होंने पटना में डैमेज कंट्रोल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।