Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, लेफ्ट समेत अन्य दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कई दलों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं और नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच गुरुवार देर रात कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान और अजीत कुमार शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। खगड़िया से पार्टी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर चंदन यादव को मौका दिया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के प्रमुख नाम:

  • कुटुंबा से राजेश राम
  • कदवा से शकील अहमद ख़ान
  • मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी
  • रोसड़ा से बी.के. रवि
  • भागलपुर से अजीत शर्मा

युवाओं पर कांग्रेस का भरोसा:

  • पटना साहिब से शशांत शेखर (IIT, IIM)
  • बथनाहा से नवीन कुमार (उम्र 25 वर्ष)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 – कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट:

1. बगहा – जयेश मंगल सिंह
2. नौतन – अमित गिरी
3. चनपटिया – अभिषेक रंजन
4. बेतिया – वासी अहमद
5. रक्सौल – श्याम बिहारी प्रसाद
6. गोविंदगंज – शशि भूषण राय @ गप्पू राय
7. रीगा – अमित कुमार सिंह टुन्ना
8. बथनाहा (अ.जा.) – इंजीनियर नवीन कुमार
9. बेनीपट्टी – नलिनी रंजन झा
10. फुलपरास – सुभोध मंडल
11. फोर्ब्सगंज – मनोज विश्वस
12. बहादुरगंज – प्रो. मसवार आलम @ प्रो. मुशब्बिर आलम
13. कदवा – शकील अहमद खान
14. मनीहारी (अ.ज.जा.) – मनोहर प्रसाद सिंह
15. कोढ़ा (अ.जा.) – पूनम पासवान
16. सोनबरसा (अ.जा.) – सरिता देवी
17. बेनीपुर – मिथिलेश कुमार चौधरी
18. सकरा (अ.जा.) – उमेश राम
19. मुज़फ्फरपुर – बिजेंद्र चौधरी
20. गोपालगंज – ओम प्रकाश गर्ग
21. कुचायकोट – हरिनारायण कुशवाह
22. लालगंज – आदित्य कुमार राजा
23. वैशाली – इंजीनियर संजीव सिंह
24. राजा पाकर (अ.जा.) – श्रीमती प्रतिमा कुमारी
25. रोसड़ा (अ.जा.) – ब्रज किशोर रवि
26. बछवाड़ा – शिव प्रकाश गरीब दास
27. बेगूसराय – श्रीमती अमिता भूषण
28. खगड़िया – डॉ. चंदन यादव
29. बेलदौर – मिथिलेश कुमार निषाद
30. भागलपुर – अजीत कुमार शर्मा
31. सुल्तानगंज – लालन यादव
32. अमरपुर – जितेंद्र सिंह
33. लखीसराय – अमरेश कुमार (अनीश)
34. बारबिघा – त्रिशूलधारी सिंह
35. बिहार शरीफ – उमैर खान
36. नालंदा – कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
37. हरनौत – अरुण कुमार बिंद
38. कुम्हरार – इन्द्रदीप चंद्रवंशी
39. पटना साहिब – शशांत शेखर
40. बिक्रम – अनिल कुमार सिंह
41. बक्सर – संजय कुमार तिवारी
42. राजपुर (अ.जा.) – विष्णुनाथ राम
43. चेनारी (अ.जा.) – मंगल राम
44. करगहर – संतोष मिश्रा
45. कुटुंबा (अ.जा.) – राजेश राम
46. औरंगाबाद – आनंद शंकर सिंह
47. वजीरगंज – अवधेश कुमार सिंह
48. हिसुआ – नीतू कुमारी

वजीरगंज सीट पर कांग्रेस का बड़ा बदलाव:

वजीरगंज से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदलते हुए बेटे का टिकट काटकर पिता को मौका दिया है। शशि शेखर सिंह की जगह अब अवधेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अवधेश सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं। 2015 में वे इसी सीट से जीते थे, जबकि 2020 में बेटे शशि शेखर सिंह को टिकट दिया गया था, जो चुनाव हार गए थे। भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को 70,713 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के शशि शेखर सिंह को 48,283 वोट मिले। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने एक दिन पहले ही एक्स पर शशि शेखर सिंह को सिंबल देने की जानकारी साझा की थी।

भाजपा में जाने की इच्छा जताने वाली नीतू सिंह को मिला टिकट:

कांग्रेस की इस लिस्ट में हिसुआ विधायक नीतू सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने पहले मीडिया में कहा था कि यदि भाजपा लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट देती है, तो वे पार्टी में शामिल हो सकती हैं। उनके डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि उन्होंने सफाई दी थी कि वे केवल बधाई देने और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करने गई थीं। 2020 में नीतू कुमारी ने भाजपा के अनिल सिंह को 17,000 से अधिक वोटों से हराया था।

फ्रेंडली फाइट की संभावना वाली सीटें:

  • बछवाड़ा – गरीब दास
  • बहादुरगंज – मुसविर आलम
  • लालगंज – आदित्य राजा

इन सीटों पर महागठबंधन के अन्य दलों ने भी उम्मीदवार उतारे हैं। जैसे, बेगूसराय की बछवाड़ा सीट से लेफ्ट ने अवधेश राय को टिकट दिया है।