Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

काजोल की वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा सीज़न 2’ का ट्रेलर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नीतीश कुमार |

काजोल की वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा सीज़न 2’ का ट्रेलर जारी, 19 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग....

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा’ सीज़न 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस बार शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल और भी दमदार और भावनात्मक अंदाज़ में नज़र आएंगी। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में तैयार यह सीरीज़ 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें काजोल के साथ जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा भी शामिल हैं।

अपने किरदार को लेकर काजोल ने कहा, “ट्रेलर सिर्फ उस भावनात्मक सफ़र की झलक है, जिसमें नोयोनिका कदम रखने वाली है। इस बार की कहानी और भी गहरी और व्यक्तिगत है। वह केवल कानूनी लड़ाई नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी दुनिया को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही है। उसकी सबसे बड़ी ताक़त यही है कि सभी उत्तर न होने के बावजूद वह साहस से आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। इस किरदार में वापसी मेरे लिए पुराने ज़ख़्म को फिर से छूने जैसी रही। सीज़न 2 कहानी का विस्तार ही नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा अनुभव होगा, जिसे दर्शक गहराई से महसूस करेंगे।”

हॉटस्टार स्पेशल्स की यह सीरीज़ 19 सितम्बर से सिर्फ़ जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।