Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

किसान निबंधन शिविर का सीओ और बीएओ ने किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में किसान निबंधन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में उन किसानों का निबंधन किया जा रहा है, जिनके नाम से उनकी भूमि की जमाबंदी कायम हो चुकी है। इसी क्रम में निबंधन की प्रक्रिया को सही ढंग से सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम वीर सिंह यादव एवं अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने कई शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर 9 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि निबंधन के बाद किसानों को एक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी डिजिटल पहचान बनेगी। किसान आईडी बनने के बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कृषि योजनाओं, खासकर किसान सम्मान निधि का लाभ उन्हें आसानी से मिल सकेगा।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे अपने नाम की जमीन से संबंधित दस्तावेज, रसीद, जमाबंदी नंबर, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शिविर में जाकर निबंधन अवश्य कराएं। शिविरों में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।

हालांकि, कुछ किसान ऐसे भी नाराज दिखे जिनके पास पर्याप्त भूमि है और वे खेती करते हैं, लेकिन उनकी जमीन अभी पूर्वजों के नाम से दर्ज है। उनका कहना है कि वे ही उस जमीन के वास्तविक मालिक हैं, लेकिन सरकार उनके नाम की जमीन खोज रही है। ऐसे किसानों का कहना है कि जिनके पास जमीन है और वे खेती करते हैं, उनकी भी डिजिटल आईडी बननी चाहिए।