Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ID बनाने में लगे कर्मी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने को लेकर कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार , राजस्व कर्मचारी, घर-घर पहुंच कर किसानों का फॉर्मर आईडी बना रहे हैं.

बता दें कि जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर सीओ, कृषि पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कर्मियों को लगाया गया है. जो किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं. इधर कई दिनों तक पंचायत स्तर पर कैंप का भी आयोजन किया गया था. जहां किसान पहुंच कर अपना पंजीकरण कराए थे. 

जमाबंदी नहीं होने से किसान परेशान

प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर ऐसे किसान है जिनके नाम से जमाबंदी नहीं है. अधिकतर जमाबंदी उनके पूर्वजों के नाम से है. जिसके वजह उनका फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रहा है. किसान उपेंद्र साह, मुन्ना साह, कालीचरण साह, उमेश राम सहित अन्य किसानों का कहना है कि पूर्वजों की जमीन पर हम सभी खेती करते है लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बनने से जमीन का बंटवारा नहीं हो पा रही है. हम सभी सरकार से मांग करते है कि सरकार हमलोगों के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक व्यवस्था कर फॉर्मर आईडी बनाएं. जिससे हमलोगों को भी सरकार द्वारा लाभ मिल सके.