एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने शुरुआती संघर्ष और फिल्म रेडी में मिले पहले मौके को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार शुरू में बहुत छोटा और बिना डायलॉग का था, लेकिन बाद में सलमान खान की एक सलाह ने उनके रोल को खास बना दिया।
कुब्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में वह मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें रेडी के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्होंने एक साधारण ब्लैक ड्रेस पहनकर अपनी प्रस्तुति दी और काफी समय तक अपने मौके का इंतजार किया। शुरुआत में उन्हें फिल्म में एक मेड का किरदार दिया गया था, जिसमें कोई खास डायलॉग नहीं थे।
लेकिन बाद में सलमान खान ने सुझाव दिया कि उनके किरदार को थोड़ा मजेदार बनाया जाए और उसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने का अंदाज़ जोड़ा जाए। निर्देशक अनीस बज्मी को यह आइडिया पसंद आया और उसी के बाद उनके किरदार में डायलॉग जोड़े गए।
लेकिन बाद में सलमान खान ने सुझाव दिया कि उनके किरदार को थोड़ा मजेदार बनाया जाए और उसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने का अंदाज़ जोड़ा जाए। निर्देशक अनीस बज्मी को यह आइडिया पसंद आया और उसी के बाद उनके किरदार में डायलॉग जोड़े गए।
कुब्रा के अनुसार, यह छोटा-सा बदलाव उनके लिए स्क्रीन पर यादगार पल बन गया और दर्शकों ने भी उनके किरदार को नोटिस किया।
उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनका पहला फिल्मी अनुभव था, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। हालांकि शुरुआत में उनके पास संवाद नहीं थे, लेकिन बाद में मिले मौके ने उनके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया।
गौरतलब है कि रेडी एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।







