लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
सिवान/दारौंदा। यूनिक क्लासेस में क्लास 10 के छात्र-छात्राओं को विदा करने के लिए कोचिंग मैनेजमेंट ने एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया. इस फेयरवेल पार्टी का उद्घाटन कोचिंग के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम के दौरान कोचिंग के जूनियर छात्र-छात्राएं अपने सीनियर को मिल रहे फेयरवेल पार्टी से खासे उत्साहित दिखे.
इस दौरान क्लास 10 के छात्र-छात्राओं के बीच एक सप्ताह पूर्व हुए अंतिम जांच के परिणाम मे प्रथम रोहिणी कुमारी अनुराग कुमार स्वाति कुमारी उस्मान अनुराग कुमार कशिश नाच अलका कुमारी संजीव कुमार अविनाश कुमार एवं सूरज कुशवाहा समेत अन्य को कप, मेडल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, कलम, चौकलेट, फाइल आदि से प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी किया गया. मौके पर निरंजन प्रसाद, पंकज कुमार, विकास कुमार, बृजेश कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार एवं रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे.







