Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क्या जल्द दौड़ेगी पटना मेट्रो? अधिकारियों ने सुरक्षा और सिस्टम की जांच की

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • मेट्रो रेल रेल कॉरपोरेशन के उप-मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार ने की मेट्रो रेल के नए कॉरिडोर की पड़ताल

पटना। मेट्रो रेल का सफर अब पटना वासियों के लिए जल्द ही आधुनिक शहरी परिवहन के विकल्प के तौर पर विकसित होने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप-मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले मलाही पकड़ी से खेमनीचक खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरीडोर खेमनीचक से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक पटना मेट्रो का परिचालन शुरू किये जाने की तैयारियों का जायजा लिया और सभी तरह के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
     
खेमनीचक–मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन तैयार

श्री प्रदीप कुमार ने अपने निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष, प्लेटफॉर्म स्तर का गहन निरीक्षण किया और कॉरिडोर के साथ-साथ ओएचई ऊंचाई माप की भी समीक्षा की। उन्होंने ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों की भी सावधानीपूर्वक जांच की। बता दें कि पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरीडोर के प्रत्येक निरीक्षण और सभी तरह की जांच ने मेट्रो रेल को परिचालन के अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब ले आयी है।