Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क्या मीडिया में बचा है ‘भारतबोध’? 22 मार्च को होगा मंथन

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी, समकालीन पत्रकारिता में भारतीय दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर केंद्रित “पुष्पेंद्र पाल सिंह (पीपी सर) स्मृति व्याख्यान” का आयोजन D Media Junction द्वारा 22 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय है - “समकालीन पत्रकारिता में भारतबोध”, जो वर्तमान मीडिया विमर्श में भारतीय मूल्यों और दृष्टि की भूमिका को रेखांकित करेगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रख्यात भाषा-वैज्ञानिक एवं बेस्टसेलर लेखक श्री कमलेश कमल मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह (चांसलर, TISS, मुंबई एवं पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री अनिल पाण्डेय (डायरेक्टर, इंडिया फॉर चिल्ड्रेन) समकालीन पत्रकारिता के बदलते आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, प्रो. दिलीप कुमार (रीजनल डायरेक्टर, IIMC, जम्मू) विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. साकेत रमन (मीडिया विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) के स्वागत उद्बोधन से होगी, जबकि संचालन आशीष कुमार (शोधार्थी, मीडिया विभाग) द्वारा किया जाएगा।

यह स्मृति व्याख्यान न केवल पत्रकारिता के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि मीडिया पेशेवरों को भी भारतीय परिप्रेक्ष्य में अपनी भूमिका को पुनः समझने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी मीडिया जंक्शन के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर किया जाएगा:

Facebook: facebook.com/dmedia.junction
YouTube: youtube.com/@dmediajunction