Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खड़गे के घर बैठक; राहुल बोले: दो हफ्तों में ठोस सबूत पेश करेंगे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में पहली समीक्षा बैठक की। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई, जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने नतीजों की परत-दर-परत जांच की, संगठनात्मक कमजोरियों पर चर्चा की और आगे की रणनीति पर अपने सुझाव रखे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब यह समझने में जुटी है कि बिहार में इतनी बड़ी हार की वजहें आखिर क्या रहीं।

बैठक के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप दोहराया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी “गड़बड़ियों के सबूत जुटा रही है, जिन्हें 2 हफ्तों में देश के सामने रखा जाएगा।” कांग्रेस इस चुनाव में 60 सीटों पर उतरी थी, लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीत पाई। पार्टी का वोट शेयर 8.71% पर सिमट गया। 2020 में उसने 70 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती थीं और 9.6% वोट हासिल किए थे।

माकन बोले कई स्तरों पर गड़बड़ियां दिखीं

खड़गे से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं ने नतीजों पर गंभीर सवाल उठाए। अजय माकन ने कहा कि “चुनाव प्रक्रिया पर शुरू से ही सवाल थे, इसलिए ऐसे नतीजे चौंकाने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 1984 में भी ऐसा स्ट्राइक रेट नहीं मिला था, जैसा इस बार भाजपा को मिला है। “कुछ तो गड़बड़ है। हमारे कार्यकर्ता लगातार कई जगह गड़बड़ियों की जानकारी दे रहे हैं।” माकन ने बताया कि गठबंधन के सभी दल इन नतीजों को “अप्रत्याशित” मानते हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।