Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खान सर ने रचाई शादी, 2 जून को रिसेप्शन

पटना, श्रेयांश पराशर |

देश के चर्चित शिक्षक और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय खान सर ने अपनी शादी की जानकारी खुद क्लास में छात्रों को दी। उन्होंने बताया कि पटना में 2 जून को रिसेप्शन है और 6 जून को खासतौर पर छात्रों के लिए एक अलग पार्टी रखी गई है।

पटना के शिक्षाविद और यूट्यूब पर लाखों छात्रों के आदर्श बन चुके खान सर ने अपनी शादी का खुलासा किया है। यह घोषणा उन्होंने खुद अपने कोचिंग सेंटर की क्लास के दौरान की, जहाँ वे हजारों छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाते हैं।

क्लास में खान सर ने भावुक अंदाज़ में कहा, "मेरा वजूद आप सब की वजह से है।" इसी भावना के साथ उन्होंने बताया कि 2 जून को पटना में उनका रिसेप्शन है और 6 जून को वह अपने छात्रों के लिए एक विशेष पार्टी आयोजित कर रहे हैं। उनका यह कदम छात्रों के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने किससे शादी की है, जिससे उनके प्रशंसकों और छात्रों के बीच इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।

खान सर की लोकप्रियता उनके अनोखे पढ़ाने के तरीके और ज़मीन से जुड़े व्यक्तित्व की वजह से है। वे न सिर्फ परीक्षा की तैयारी कराते हैं बल्कि जीवन की सीख भी देते हैं। उनकी शादी की खबर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे अपने हर कदम में छात्रों को शामिल करना नहीं भूलते।