Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गंगा दशहरा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

वेरोनिका राय |

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से विभिन्न साधनों के माध्यम से घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, सुबह 8 बजे तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भीड़ लगातार बढ़ रही है और शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

श्रद्धालु बक्सर के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और बिहार के आरा, भोजपुर, रोहतास समेत कई जिलों से पहुंचे हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। श्रद्धालु न केवल स्नान कर रहे हैं, बल्कि घाट पर दान-पुण्य, पूजा-पाठ और कथा-भागवत आदि धार्मिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं।

प्रशासन द्वारा रामरेखा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एनडीआरएफ, गोताखोर, पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है।

गंगा दशहरा के अवसर पर रामरेखा घाट की आभा देखते ही बन रही है। पूरा इलाका धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर हो गया है।