Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गन्ना किसानों को राहत, 27 फरवरी को चीनी मिलों में यंत्र कैंप का आयोजन

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • 27 फरवरी को लगने वाले कैंप के लिए गन्ना अधिकारियों की हुई तैनाती

  • चयनित किसान अधिकृत विक्रेताओं से करेंगे यंत्रों की खरीद

पटना। गन्ना यंत्रिकरण योजना के तहत चयनित किसानों के लिए 27 फरवरी को राज्य के सभी कार्यरत चीनी मिलों में यंत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने एक दर्जन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया है।

यंत्र सत्यापन के तीन दिन में मिलेगा अनुदान

विदित हो कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को अनुदानित दर पर यंत्र खरीदने के लिए गन्ना यंत्रिकरण योजना शुरू किया है। ताकि किसान गन्ना की खेती में प्रयोग होने वाले आधुनिक यंत्रों की खरीद कर सके। बताया जाता है कि इस योजना के तहत यंत्र खरीदने के लिए राज्य के सभी चीनी मिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें चयनित किसान  अधिकृत विक्रेताओं से यंत्रों की खरीद करेंगे। चीनी मिलों में लगने वाले कैंप के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सिधवलिया गोपालगंज मिल के लिए सहायक निदेशक (शष्य) पल्लवी बिष्ट, बगहा में सहायक निदेशक (शष्य) राहुल त्रिपाठी, लौरिया में सहायक निदेशक (शष्य) राहुल वर्मा, नरकटियागंज में सहायक निदेशक (शष्य) बलबीर कुमार, सुगौली में गौतम कुमार पटेल, विष्णु चीनी मिल में सहायक निदेशक (शष्य) श्रेया सिंह, हरिनगर में सहायक निदेशक (शष्य) कमलकांत यादव, प्रतापपुर में ईख अधिकारी, हसनपुर में सहायक निदेशक (शष्य) बांकेबिहारी और रीगा चीनी मिल में सहायक निदेशक (शष्य) मनोज कुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

लाभुक किसानों को तीन दिन में होगा अनुदान राशि का भुगतान

गन्ना उद्योग विभाग ने पत्र जारी कर कहा है कि गन्ना यंत्रिकरण कैंप में केवल विभाग से सूचीबद्ध विक्रेताओं का ही स्टॉल लगाए जाएंगे और चयनित किसान उन्हीं विक्रेताओं के स्टॉल से यंत्रों की खरीद करेंगे। इसके बाद यंत्रों की सत्यापन कर लाभुक किसानों को तीन दिनों के अंदर अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा।