Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गन्ना की उपज बढ़ाने पर मंथन, ज्ञान भवन में होगा दो दिवसीय सेमिनार

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • आयोजित सेमिनार में राज्य में 800 गन्ना किसान और 100 वैज्ञानिक लेंगे भाग

  • गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होगा दो दिवसीय सेमिनार

  • बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने का राज्य सरकार ने लिया निर्णय

  • गन्ना के बेहतर खेती जागरूक करने के लिए नयी तकनीक की दी जायेगी जानकारी

पटना । गन्ना उद्योग विभाग के तत्वाधान में 9 और 10 मार्च को ज्ञान भवन में गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में राज्य के करीब 700 से अधिक गन्ना किसान और देश के करीब 100 वैज्ञानिक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इस सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है। विदित हो कि सात निश्चय- 3 के तहत राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने और इसका विस्तार करने के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, ताकि राज्य में लगने वाले चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सकें। गन्ना की उन्नति खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गन्ना किसानों को नई तकनीक और बेहतर खेती करने के बारे में जानकारी देने के लिए गन्ना उद्योग विभाग द्वारा पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय ‘गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के गन्ना किसान शामिल होंगे। इस सेमिनार को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

सेमिनार में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विकास आयुक्त व अन्य लोग होंगे उपस्थित

विभाग के मुताबिक इस सेमिनार में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विकास आयुक्त, देश के विभिन्न राज्यों के जाने-माने वैज्ञानिक, चीनी मिलों के प्रतिनिधि, नए निवेशक, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहेंगे। इस सेमिनार के माध्यम से किसानों को कम लागत में गन्ना की अच्छी पैदावार, गन्ना के विकास और विस्तार करने के बारे में जानकारी दी जायेगी।