Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गयाजी में दहशत का तांडव: दिनदहाड़े पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, हथियार लहराते फरार हुए बदमाश

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

गयाजी: गयाजी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिता और पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गयाजी में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान दक्षिण गांव निवासी 60 वर्षीय अशोक सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और पहले से घात लगाकर दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, हालांकि अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह वारदात गयाजी की कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े करती है, जहां अब दिन में भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।