Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गया जी में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा टूटा

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

वाराणसी से रांची जा रही थी ट्रेन, यात्रियों में मची अफरातफरी

गया जी: बिहार के गया जिले में बुधवार को वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में ट्रेन के इंजन का आगे का शीशा टूट गया, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

घटना उस समय हुई जब ट्रेन गया जिले के टनकुप्पा और गुरारू स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। अचानक हुए पथराव से ट्रेन में सवार यात्रियों में डर और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और इंजन की जांच की गई। बाद में ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे प्रशासन ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान होता है बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।