Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गर्मियों से पहले बिजली व्यवस्था मजबूत, पटना में ट्रांसफॉर्मर क्षमता 315 KVA तक बढ़ी

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना में 328 करोड़ से बिजली नेटवर्क अपग्रेड, 2027 तक अंडरग्राउंड केबलिंग
 -328 करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति होगी पूरी तरह से एडवांस 
-डाकबंगला चौराहा पर 102 किमी व शहर के खास इलाकों में 124 किमी 
 -337 नये बिजली खंभे अब तक लगाये गये 
 20 एमवीए के चार पावर सब स्टेशन निर्माण लगभग पूरा 

पटना: राजधानी पटना में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग की तरफ से नए परियोजना के तहत विकास कार्य किये जा रहे है। जिसके तहत 328 करोड़ की लागत से शहर के लगभग सभी इलाकों में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा किया जा रहा है। ताकि बिजली चोरी, शॉर्ट सर्किट, बारिश में ब्रेकडाउन जैसी समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सके। राजधानी में बिजली आपूर्ति करने वाली संस्थान पेसू के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के कई मुहल्लों में 11 केवी यूजी केबल तार 124 किलोमीटर साथ ही डाकबंगला चौराहा में 102 किलोमीटर तक की दूरी तक बिछाया जा रहा है। इस परियोजना को साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि गर्मी से पहले 337 नये बिजली के खंभे लगाये गये हैं। 

गर्मियों के लिए 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर को 315 केवीए तक बढ़ाया गया
पेसू अधिकारियों ने यह भी कहा कि गर्मियों में बिना रूकावट बिजली आपूर्ति के लिए 200 केवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ा कर 315 केवीए तक बढ़ाया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं के सहायता के लिए भी 33 केवी का 22 आरएमयू लगाया गया है। साथ ही 11केवी का 221 आरएमयू लगाया जा चुका है। 

20 एमवीए सब स्टेशन का निर्माण
पेसू क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देखते हुए अतिरिक्त  20 एमवीए पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। दानापुर ब्लॉक ऑफिस, नोहसा, ट्रांसपोर्ट नगर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी व अन्य इलाकों में सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।