Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गांधीजी के आदर्शों को समर्पित परियोजना : डीएम

एन. के. सिंह, मोतिहारी | 

मोतिहारी में गांधी संग्रहालय के विकास और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, मुंबई ,मद्रास, दिल्ली, की तर्ज पर हाईटेक होगा मोतिहारी गांधी संग्रहालय: सांसद

मोतिहारी: जिले के ऐतिहासिक स्थित गांधी संग्रहालय सह स्मारक स्थल के विकास, सौंदर्यीकरण, पीसीसी (पोर्टलैंड सीमेंट कंक्रीट) कार्य और एक नए वॉटर टावर के निर्माण का शिलान्यास भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल  ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गांधीजी के आदर्शों को समर्पित इस ऐतिहासिक स्थल को और अधिक आकर्षक और सुलभ बनाने में मदद करेगी। 

सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि तत्काल ही इस मद में निजी सांसद कोटा से 50 लख रुपए दिए गए हैं। यह महत्वपूर्ण परियोजना सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पूरी की जाएगी, जिससे संग्रहालय को एक नया रूप मिलेगा और आगंतुकों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी। हाईटेक महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय चाइल्ड पेय जल का निर्माण कराया जा रहा है। समारोह में विधायक  प्रमोद कुमार , संग्रहालय के उपाध्यक्ष गांधीवादी चिंतक चंद्रभूषण पांडेय, सचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उपसचिव विनोद कुशवाहा उपमेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, सदस्य सुशील कुमार, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और संग्रहालय के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह कार्य तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा।

वही इस दौरान गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष गांधीवादी चिंतक चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि गांधी संग्रहालय को विकसित कर विश्व स्तर पर एक पहचान के रूप में इसको डेवलप किया जाना है लोगों को अपनी राजनीति छोड़कर इसमें सच्चे दिल से सहयोग करने की जरूरत है। यह विकास कार्य गांधी संग्रहालय को न केवल एक शैक्षिक और ऐतिहासिक केंद्र के रूप में मजबूत करेगा, बल्कि मोतिहारी के सांस्कृतिक और पर्यटन परिदृश्य को भी बढ़ावा देगा।