Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुजरात: हर्ष संघवी डिप्टी CM, रिवाबा की चौंकाने वाली एंट्री

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

कुल 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से अब 26 ने शपथ ली है। इस महीने की शुरुआत में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था, जिससे मंत्रिमंडल में बदलाव तय माना जा रहा था।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को 19 नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए बड़ा फेरबदल किया और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही कुल 26 नेताओं ने शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिनमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं, ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

सूरत के मजूरा क्षेत्र से विधायक हर्ष संघवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे पहले गृह राज्य मंत्री थे। पिछली मंत्रिपरिषद के छह मंत्री फिर से शामिल किए गए हैं—कनुभाई पटेल, ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल पानसेरिया, पुरुषोत्तम सोलंकी और हर्ष संघवी। इन छह में से संघवी और पानसेरिया ने दोबारा शपथ ली। संघवी को डिप्टी सीएम और पानसेरिया को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। नए चेहरों में जीतू वाघाणी, अर्जुन मोढवाडिया, मनीषा वकील और सबसे बड़ा सरप्राइज—भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा—शामिल हैं, जिन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।

हर्ष संघवी ने संभाली उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

गुजरात मंत्रिपरिषद विस्तार में सूरत के विधायक हर्ष संघवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई भूमिका संभाली।

मिशन 2027: बीजेपी की रणनीतिक चाल

बीजेपी का यह फेरबदल “मिशन 2027” की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरणों को परखने की कोशिश में है, खासकर पाटीदार वोट बैंक पर आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए।

कौन हटे, कौन बने मंत्री

इस फेरबदल में नौ पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरे बरकरार रखे गए हैं। इनमें ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल पानसेरिया, पुरुषोत्तम सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं।